4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने करौली मामले में PFI  की चिट्टी का किया ये बड़ा खुलासा
Play video

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने करौली मामले में PFI की चिट्टी का किया ये बड़ा खुलासा

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा हैं कि भारतीय नववर्ष पर हर बार पूरे राजस्थान में और देश के अनेक हिस्सों में नववर्ष के रैली-जूलूस निकलते हैं

Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Apr 04, 2022

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा हैं कि भारतीय नववर्ष पर हर बार पूरे राजस्थान में और देश के अनेक हिस्सों में नववर्ष के रैली-जूलूस निकलते हैं, इसकी परमिशन होती है, राजस्थान केे करौली की यह घटना हुई हैै, ऐसा लगता है कि सुनियोजित घटना थी, इससे पहले की पृष्ठभूमि में जूलूस को लेकर बीकानेर, कोटा और भीलवाडा में धारा 144 लगाई गई और कश्मीर फाइल्स को लेकर भी 144 लगाई गई।

उन्होंने कहा कि, करौली की जो घटना थी, इसमें शांतिपूर्ण तरीके से जूलूस निकल रहा था, आधे रास्ते के बाद पत्थर बरसाए गए और अब पीएफआई की जो चिटठी उजागर हुई, उससे यह लगता है, या तो राज्य सरकार की इंटेलिजेन्ट फेल्योर थी या सरकार के संज्ञान में था और सरकार चाह रही थी कि इस तरीके की घटनाएं हों, लोगों में भय पैदा हो। पूनिया ने कहा कि जो अपीजमेन्ट की नीति अशोक गहलोत अपनाते हैं उसमें उनको अपने वोट बैंक की फिक्र है, लेकिन बहुसंख्यक लोगों की सुरक्षा की कतई फिक्र नहीं है और पीएफआई की चिट्ठी के बाद यह उजागर होता है कि राज्य सरकार की मंशा खराब थी।