जयपुर. एक तरफ प्रदेश में बिजली घाटे का हौव्वा खड़ा किया हुआ है, वहीं, जयपुर नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर दिन में भी स्ट्रीट लाईटें जली रहती है। कहीं इन लाइटों को बंद करने के लिए स्विच नहीं है तो कहीं व्यवस्था नहीं की हुई। अब अनोखी जन सेवा समिति ने बिजली बचाने का जिम्मा उठाया है। संस्था अनोखा अभियान चलाकर निगम के पोल पर फाइबर यू स्विच बोर्ड लगा रहे हैं ताकि दिन में लाइटें नहीं जली रहे।