10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो स्कूली बसों में भिड़ंत से बच्चों में मची चीख-पुकार, नशे में धुत होकर बस दौड़ा रहा था चालक

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 5 Jul 2018, 6:09 PM IST

bus accident

जयपुर। सिरसी के श्याम नगर मोड़ पर गुरूवार को एक निजी स्कूल के नशे में धुत बस चालक ने स्कूली बच्चों से भरी बस से एक दूसरे स्कूल की बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भांकरोटा थाना पुलिस को दी और शराबी बस चालक को पकड़ कर धुनाई कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पलट सकती थी बस
गनीमत रही की बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अभिभावकों ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी। स्कूल प्रशासन ने दूसरी बस से बच्चों को स्कूल पहुंचाया। बिंदायका पुलिस चौकी कांस्टेबल देवीसिंह, भागचंद वर्मा ने बताया कि वैशाली नगर के एक निजी स्कूल के बस चालक, खातीपुरा निवासी जुलिउस किंडो को शांतिभंग के आरोप में गिरफतार कर बस को जब्त किया गया।

कनकपुरा की तरफ जा रहा था

पुलिस ने बताया कि वैशाली नगर के निजी स्कूल का बस ड्राईवर शराब के नशे में स्कूली बच्चों को लेकर कनकपुरा की तरफ जा रहा था इस दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस एक दूसरे निजी स्कूल, खिरणी फाटक की स्कूली बच्चों से भरी बस से जा टकराई।

दूसरी ओर... खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी ढही, कई मज़दूर दबे- मचा हडक़ंप, राहत-बचाव कार्य जारी
राजधानी के बनीपार्क क्षेत्र स्थित राममंदिर के पास खुदाई कार्य के दौरान मिटटी ढहने से आधा दर्जन मजदूर दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार जयपुर-फुलेरा रेलवे लाइन के पास रेलवे की ओर से काम किया जा रहा है। गड्ढा खोदने के दौरान दोपहर में अचानक मिट्टी ढह गई। इससे वहां पर काम रहे आधा दर्जन मजदूर दब गए। हादसे के बाद वहां पर काम रहे लोगों में खलबली मच गई।