जयपुर। जैसलमेर में फतेहगढ़ के एसडीएम हनुमानाराम को लेकर एसओजी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। एसडीएम हनुमानाराम ने डमी अभ्यर्थी बनकर दो अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दी थी। दोनों अभ्यर्थी परीक्षा में पास तो हो गए थे, लेकिन साक्षात्कार में रह गए थे। अब एसओजी की टीम दलाल नरपत व हनुमानाराम से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि और भी कई राज खुल सकते है।