1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेक्सपियर का दुर्लभ फोलियो संग्रह बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

अंग्रेजी साहित्य के मशहूर लेखक विलियम शेक्सपियर की कृतियोँ के पांच अत्यंत दुर्लभ संस्करणों के संग्रह को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल एंटीक्यूरियन बुक फेयर में पेश किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
शेक्सपियर का दुर्लभ फोलियो संग्रह बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

शेक्सपियर का दुर्लभ फोलियो संग्रह बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

यह बुक फेयर 27 से 30 अप्रेल के बीच होगा। इंटरनेशनल एंटीक्यूरियन बुक फेयर में इस अत्यंत दुर्लभ संस्करणों के संग्रह को 10.5 मिलियन डॉलर की कीमत के साथ एक समूह के रूप में पेश किया जाएगा। इस संग्रह में शेक्सपियर की एकत्रित कविताओं का पहला संस्करण और चार फोलियो शामिल है। शेक्सपियर की विश्वव्यापी प्रसिद्धि उनके साहित्य के कारण हुई है। शेक्सपियर की फोलियो 1950 में पहली बार सार्वजनिक बाजार में आए थे और इसका स्वामित्व फ्रेडरिक फर्मर-हेस्केथ के पास था। इन संस्करणों में से फर्सट फोलियो सबसे महत्वपूर्ण और महंगा है। जिसमें शेक्सपियर के 37 नाटकों में से 39 नाटकों का संकलन है।

शेक्सपियर की चार फोलियो उन्हें अंग्रेजी साहित्य का राजा के रूप में स्थापित करती है। न्यूयॉर्क आने से पहले शेक्सपियर की यह किताबें हैरिंगटन के मेफेयर स्टोर में सार्वजनिक रूप से देखी जाएंगी। इन सभी पुस्तकों को एक पैकेज के रूप में पेश किया जाएगा। शेक्सपियर की फोलियो 1623 में प्रकाशित हुई।