5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शंकराचार्य ने कहा, एससी-एसटी के लिए कानून तो राममंदिर के लिए क्यों नहीं….?

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 19 Oct 2018, 5:42 PM IST

Shankaracharya statement on Ram Mandir issue in Jaipur

Shankaracharya statement on Ram Mandir issue in Jaipur

जयपुर। जयपुर शहर में एक बार राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठा। राममंदिर प्रन्यास के न्यासी ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती ने शुक्रवार को फिर राममंदिर में बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एससी-एसटी के लिए अध्यादेश लाकर कानून बना सकती है तो राममंदिर के लिए क्यों नहीं कानून बना रही है। प्रधानमंत्री जल्द ही लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक बुलाकर उसमें राममंदिर बनाने के लिए प्रस्ताव लेकर आएं और जल्द ही इस संबंध में कानून बनाकर राममंदिर का निर्माण शुरू करें।


शंकराचार्य शुक्रवार को यह बात छोटी चौपड़ पर रोजगारेश्वर महादेव मंदिर के शिखर कलश व ध्वज प्रतिष्ठा महोत्सव में कही। इससे पहले शंकराचार्य और हाथोज धाम के बालमुकुंदाचार्य महाराज ने रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर के शिखर कलश व ध्वज प्रतिष्ठित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा के साथ हुई। रोजगारेश्वर मंदिर से बैड-बाजे व रथ के साथ कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर मांगलिक कलश लिए चल रही थी। कलश यात्रा शहर के 4 प्रमुख मंदिर मार्ग गोपीनाथ मंदिरजी चांदपोल बाजार, गणेश मंदिर बडी चौपड़, जागेश्वर महादेव मंदिर ब्रह्मपुरी व महादेव मंदिर यादगार के सामने से निकाली गई। महोत्सव में शनिवार को हवन व पूर्णाहुति व सम्मान समारोह व प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।