31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sharadiya Navratri 9 साल बाद 8 दिन के शारदीय नवरात्र, 6 दिन विशेष संयोग

शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) 9 साल बाद इस बार 8 दिन के होंगे। इस बार चतुर्थी तिथि का क्षय हो रहा है। इस बार नवरात्र में 6 दिन विशेष योग—संयोग (special coincidence) भी रहेंगे। नवरात्र को लेकर बाजार में उल्लास नजर आने लगा है। इससे पहले शारदीय नवरात्र साल 2012 में आठ दिन के आए थे। अब 8 साल बाद 2029 में आठ दिन के शारदीय नवरात्र रहेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 6 Oct 2021, 11:06 PM IST

Sharadiya Navratri 9 साल बाद 8 दिन के शारदीय नवरात्र, 6 दिन विशेष संयोग

Sharadiya Navratri 9 साल बाद 8 दिन के शारदीय नवरात्र, 6 दिन विशेष संयोग

Sharadiya Navratri 9 साल बाद 8 दिन के शारदीय नवरात्र, 6 दिन विशेष संयोग
— शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर से
जयपुर। शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) 9 साल बाद इस बार 8 दिन के होंगे। इस बार चतुर्थी तिथि का क्षय हो रहा है। इस बार नवरात्र में 6 दिन विशेष योग—संयोग (special coincidence) भी रहेंगे। नवरात्र को लेकर बाजार में उल्लास नजर आने लगा है। इससे पहले शारदीय नवरात्र साल 2012 में आठ दिन के आए थे। अब 8 साल बाद 2029 में आठ दिन के शारदीय नवरात्र रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र में साल 2018 में भी द्वितीया तिथी का क्षय हुआ था, हालांकि दो छठ होने से इस साल पूरे 9 दिन के नवरात्र हुए थे। अब इस बार शारदीय नवरात्र में चतुर्थी तिथि का क्षय हो रहा है।


डोली पर सवार होकर आएगी माता
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार होने पर माता डोली में बैठकर आती हैं। इस बार नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को हो रही है। ऐसे में माता डेाली में बैठकर आएगी, हालांकि यह महामारी का भय दर्शा रही है। वहीं नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को मां भगवती मनुष्य की सवारी से जाती है। इससे सुख और शांति की वृद्धि होती है।

नवरात्र में ये रहेंगे शुभ योग...
दिन — योग
8 अक्टूबर - रवियोग शाम 6.59 बजे से शुरू
9 अक्टूबर - रवियोग शाम 4.47 बजे तक
10 अक्टूबर - रवियोग दोपहर 2.44 बजे से शाम 7.38 बजे तक
11 अक्टूबर - कुमार योग दोपहर 12.56 बजे से रात 11.51 बजे तक और रवियोग दोपहर 12.56 बजे से शुरू
12 अक्टूबर - रवि योग सुबह 11.26 बजे तक और राजयोग सुबह 11.26 बजे से रात 9.48 बजे तक
14 अक्टूबर - रवि योग सुबह 9.35 बजे से शुरू