जयपुरPublished: Oct 15, 2023 12:03:30 pm
Girraj Sharma
Navratri 2023: आश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर रविवार को पद्म योग में शारदीय नवरात्र शुरू हुए। अभिजीत मुहूर्त के साथ श्रेष्ठ मुहूर्त में घर-घर घट स्थापना हुई। घर-घर, मंदिर- मंदिर सुबह से ही रामायण की चौपाइयों के साथ दुर्गा पाठों की गूंज सुनाई दी।
जयपुर। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर रविवार को पद्म योग में शारदीय नवरात्र शुरू हुए। अभिजीत मुहूर्त के साथ श्रेष्ठ मुहूर्त में घर-घर घट स्थापना हुई। घर-घर, मंदिर- मंदिर सुबह से ही रामायण की चौपाइयों के साथ दुर्गा पाठों की गूंज सुनाई दी। शहर के दुर्गा मंदिरों और हनुमानजी व श्रीराम मंदिरों में घट स्थापना के साथ दुर्गा शप्तशती और रामचरित मानस के पाठ शुरू हुए। अब पूरे नौ दिन माता की आराधना होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की जा रही है।