बहरहाल, आसाराम से अलग हो चुके साधक और आसाराम पर इल्जाम लगाने वाले कई कहानियां कहते हैं। लोगों को भक्ति और आध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए उत्प्रेरित करने वाली भारती, खुद गंदगी के गहरे दलदल में धंसी हुई थी और भक्ति से सम्मोहित लोग अनजान बने बैठे थे। हालांकि ये महज आरोप हैं या हकीकत ये तो समय बताएगा, लेकिन आसाराम की दखलअंदाजी ने अपनी बेटी का घर तो खराब कर ही दिया। ये तो कहा ही जा सकता है आरोपों की आंच से आस्था की दीवार काली तो जरूर हुई है। अब फैसला अदालत के हाथ में है, जो आगामी 25 अप्रेल को आना है।