
जयपुर। कांग्रेस में वक्ता प्रवक्ताओं की कमी की देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर टैलेंट हंट के जरिए प्रखर वक्ता प्रवक्ताओं की खोज की पार्टी नेताओं की ओर से की जा रही है। मध्य प्रदेश और यूपी में वक्ता प्रवक्ताओं की घोषणा के बाद प्रदेश में भी यह प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। जनवरी माह में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए 200 से ज्यादा लोगों के इंटरव्यू के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए लोगों के फाइनल इंटरव्यू कल से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुरू होने जा रहे हैं।
जनवरी में 200 से ज्यादा लोगों के हुए थे इंटरव्यू, 50 नाम हुए शॉर्ट लिस्ट
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी शार्ट लिस्ट उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेंगी। इसके बाद एआईसीसी की मंजूरी के बाद चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
50 नाम हुए शॉर्ट लिस्ट
पार्टी के जानकार सूत्रों की माने को बीते 5 माह से दिल्ली में कांग्रेस का मीडिया विभाग जनवरी में लिए गए लोगों के साक्षात्कार के बाद तैयार की गई लिस्ट पर एक-एक नामों पर गंभीरता से मंथन कर रहा था। जिसके बाद 200 में 50 नामों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। जिसे हाल ही में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया विभाग को भेजा गया था। जिसके बाद मीडिया विभाग ने प्रत्येक उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए कॉल किया।
एक दर्जन लोग बनेंगे वक्ता प्रवक्ता
बताया जाता है कि पीसीसी मुख्यालय में कल से दो दिन चलने वाले इंटरव्यू के लिए जिन पचास नामों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, उनमें से फाइनल इंटरव्यू के बाद योग्यता के आधार पर एक दर्जन नामों की लिस्ट तैयार की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों की होगी ट्रेनिंग पार्टी के जानकार बताते हैं कि फाइनल इंटरव्यू के बाद एआईसीसी के मीडिया विभाग की ओर से जिन एक दर्जन वक्ता प्रवक्ताओं की घोषणा की जाएगी, उनके लिए दिल्ली में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के कई प्रवक्ता और पैनेलिस्ट ट्रेनिंग देंगे।
Published on:
16 Jul 2018, 2:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.