प्रति थाली लागत 30 रुपए हुई, जनता को 8 रुपए में ही मिलता रहेगा भोजन
अभी तक प्रति थाली की लागत 25 रुपए आ रही थी, इसमें 17 रुपए सरकार सब्सिडी देती रही और 8 रुपए जनता से लिए जाते रहे। अब लागत 30 रुपए प्रति थाली हो गई। सरकार अब 22 रुपए प्रति थाली सब्सिडी देगी और जनता से 8 रुपए ही लिए जाते रहेंगे।