2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पैदाइश से ही इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है ये ट्विन्स, पिंकसिटी में ऐसे मचाया धमाल

आज भी इंस्टाग्राम पर इनके वीडियो अपलोड होते ही लाइक्स की बाढ़ सी आ जाती है...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 04, 2017

twins

जयपुर। इंटरनेट की दुनिया के ये ट्विन्स अपनी पैदाइश के वक्त से ही इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र रहे है। यह ट्विन्स जोड़ी शनिवार को जयपुर में थी और इन्होंने यहां जमकर धमाल मचाया। अकेले इंस्टाग्राम पर ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इन बच्चों के वीडियो का पसंद किया है।

जयपुर में राजस्थानी खाने और नृत्य के बीच पहनी पगड़ी और खूब मजे किए। दरअसल ये बच्चे जन्म से ही इंटरनेट पर अपनी बाल—सुलभ शरारतों के कारण पूरी दुनिया में चर्चा कर केंद्र हैं। हालांकि कई बार इनके माता—पिता को आलोचना का शिकार भी होना पड़ा, मगर दुनियाभर में अलग—अलग जगहों पर घूमने और वहां की संस्कृति के साथ जुडऩे के कारण यह ट्विन्स सभी के पसंदीदा है। आज भी इंस्टाग्राम पर इनके वीडियो अपलोड होते ही लाइक्स की बाढ़ सी आ जाती है और हिंदुस्तान के अलग—अलग शहरों से इनके लिए निमंत्रण आने लगे। हर कोई इन्हें अपने शहर में बुलाना चाहता हैं।

जुलाई 2015 में हुआ जन्म

आइडेंटिकल ट्विन्स या जुड़वां बच्चे लिआ और लोरेन को इंटरनेट पर कई क्यूट बच्चों से कड़ी टक्कर मिली है। लेकिन इनकी तस्वीरें और वीडियों देखने के बाद सभी इन्हीं के फैन हो जाते हैं। सिंगापुर बेस्ड ये ट्विन्स जुलाई 2015 में अपने निर्धारित जन्म समय से 2 महीने पहले ही पैदा हो गए थे।

पेरेंट्स ने इंस्टाग्राम पर बनाया अकाउंट

इनके पेरेंट्स फोटोग्राफी और स्टाइलिंग से ताल्लुक रखते हैं और इन्होंने अपने पैशन को साथ मिलाकर अपने जुड़वा बच्चों के लिए इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। इस अकाउंट के लाखों फॉलोअर्स हैं। इन दोनों को क्यूट वनसीज़ में और ऐसे ही दूसरे कॉस्ट्यूम्स में स्टाइल किया जाता है, जिनमें मरमेड्स और सुपरहीरोज़ वाले कॉस्ट्यूम्स भी शामिल हैं। इस अकाउंट को बनाने के पीछे इनके माता का मुख्य कारण शुरुआती मुश्किलों के बाद उनके दोनों बच्चों के स्वस्थ होने की खुशी थी।