26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साहब, दस दिन से नहीं आ रहा पानी

राजेंद्र नगर स्थित एक मोहल्ले की गृहणियों ने पेयजल किल्लत से परेशान होकर मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों के सामने मटके फोड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

afjal khan

•

Updated: 10 Feb 2016, 1:40 AM IST

राजेंद्र नगर स्थित एक मोहल्ले की गृहणियों ने पेयजल किल्लत से परेशान होकर मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों के सामने मटके फोड़े।

इसके बाद जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन भी सांैपा। इधर, जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजेंद्र नगर स्थित एक मोहल्ले में पाइपलाइन चोक हो जाने से यह परेशानी हो रही है।

पाइपलाइन बदलने के लिए नगरपरिषद की ओर से रोड कटिंग की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण वे काम नहीं कर पा रहे थे। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर स्थित वार्ड 24 में लीड बैंक वाली गली में बीते दस दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है।

जिसकी वजह से गली में रहने वाली परिवारों को पेयजल किल्लत के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय पर पानी नहीं आने के कारण गृहणियों को आस पास के घरों और टैंकरों से जलापूर्तिकरवानी पड़ रही थी। जिसकी वजह से परेशान होकर गृहणियों ने कलक्ट्रेट परिसर में मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।

कलक्टर को बताई समस्या
गत सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई विभिन्न जिला अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या पर चर्चा की। अधिकारियों का कहना था कि चोक पाइपलाइन को बदलने के लिए सड़क को तोडऩा जरूरी है, लेकिन नगरपरिषद की ओर से उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जा रही है।

फिर भी नहीं आया पानी
कलक्ट्रेट पहुंची राजेंद्रनगर निवासी गटू देवी, मावनी, कांता, मीनाक्षी, भाग्यवंती, हंजा देवी, पुष्पा, दमयंती व शारदा देवी समेत अन्य गृहणियों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि जलापूर्ति की समस्या को लेकर उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी बताया। इसके बावजूद बीते दस दिन से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है।

कलक्टर ने दिए निर्देश
अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में कलक्टर की ओर से रोड कटिंग के लिए नगरपरिषद आयुक्त को स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहनाथा कि परिषद के अधिकारी इसके लिए राशि जमा कराने की बात पर अड़े हुए थे और वे पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत के लिए तैयार भी थे। इसके बावजूद उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जा रही थी।

बदलेंगे पाइपलाइन
राजेंद्र नगर स्थित एक ही गली में पाइपलाइन चोक होने की वजह से यह समस्या हो रही थी, जबकि अन्य जगहों पर जलापूर्ति सुचारु है। सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई जिला अधिकारियों की बैठक में कलक्टर ने हमें रोड कटिंग की स्वीकृति दी है।

बुधवार को पाइपलाइन बदलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ताकि मोहल्लेवासियों को सुचारु जलापूर्ति की जा सके।
-जितेंद्र त्रिवेदी, एईएन,
पीएचईडी, जालोर