स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जयपुर को स्मार्ट बनाने के मकसद से जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का गठन हुआ। जयपुर शहर के हैरिटेज को संरक्षित रखने के साथ शहर को स्मार्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने और खूबसूरत बनाने के लिए 133 प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया। इसके तहत स्मार्ट रोड बनाने, हेरिटेज को संरक्षित रखने, बेहतर सफाई व्यवस्था करने, खेल मैदान में सुविधाएं विकसित करने, अस्पतालों के लिए भवन निर्माण और शिक्षा के लिए कॉलेन और स्कूल भवन बनाने जैसे काम हाथ में लिए गए। हालांकि जयपुर स्मार्ट सिटी कुछ कामों पर अपने लक्ष्य पर कामयाब हो सका तो कई पर अब भी इम्तिहान बाकी हैं।