28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Snowfall : कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी

Snowfall : कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी

Snowfall : कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें बर्फ के कारण अवरुद्ध हो गई हैं। कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hanuman Ram Galwa

•

Updated: 15 Jan 2020, 7:27 PM IST

Snowfall : कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी

Snowfall : कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी
राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें अवरुद्ध

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें बर्फ के कारण अवरुद्ध हो गई हैं। कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों तक यानी गुरुवार तक बर्फबारी जारी रहेगी। कश्मीर घाटी में रात के दौरान का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि मौसम की बड़ी गतिविधियां मंद पड़ गई हैं, लेकिन कश्मीर में आगामी 24 घंटों में और भी बर्फबारी देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार देखा जा सकेगा।
3000 ट्रक फंसे
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बीते तीन दिनों से जम्मू से 150 किलोमीटर दूर स्थित डिगहोल में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर भूस्खलन की संभावना को देखते हुए बंद रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3000 ट्रक और 84 हल्के वाहन फंसे रहे।
तीन फुट बर्फ
राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर टनल के पास तीन फुट मोटी बर्फ की परत देखी गई। सड़क को सुचारु करने के लिए मानव व मशीनों को काम पर लगाया गया है।