टोंक रोड. सोशल मीडिया ऐसा जरिया है, जिससे अपनी बात को पूरे विश्व में पहुंचाया जा सकता है। बिजनेसमैन-प्रोफेशनल्स सभी को सोशल मीडिया में फायदा हुआ है। यही कारण है कि सोशल मीडिया को मैनेज करने वालों की डिमांड बढ़ती जा रही है। इन लोगों को सोशल मीडिया मैनेजर्स कहा जाता है। यह नए कॅरियर ऑप्शन की तरह उभरा है। जो यूथ को अट्रैक्ट कर रहा है। शहर के कई युवाओं ने कॅरियर के तौर पर इस फील्ड को चुना है। वह बड़ी-बड़ी कंपनियों के सोशल मीडिया को मैनेज कर रहे हैं। हमने बात की टोंक रोड एरिया के कुछ यूथ से।