7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झोटवाड़ा के मुथूट फाइनेंस में ड​कैती की योजना बनाते एसओजी ने सात को दबोचा

राजधानी में एक बड़ी वारदात को होने से पहले नाकाम किया, बल्कि हरियाणा में मर्डर कर पुलिस से छिप रहे दो बदमाशों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की।

2 min read
Google source verification
sog arrest in 7 villain for planning decoty in mutthut finance

sog arrest in 7 villain for planning decoty in mutthut finance

जयपुर
राजस्थान के स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप ने राजधानी में एक बड़ी वारदात को होने से पहले नाकाम किया, बल्कि हरियाणा में मर्डर कर पुलिस से छिप रहे दो बदमाशों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की। एसओजी की टीम ने झोटवाड़ा के मुथूट फाइनेंस में डकैती डालने की योजना बनाते रोहतक हरियाणा के दो नामी बदमाशों समेत सात युवकों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने बदमाशों के पास से 2 पिस्टल व 9 कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास सिंह राजपूत (34) निवासी चूरू के राजगढ़ के कालोड़ी गांव, उपेन्द्र सिंह उर्फ गोलू राजपूत (19) निवासी, झुंझुनूं से खेतड़ी में बाड़ा की ढाणी, धर्मवीर सिंह शेखावत (28) निवासी झुंझुनूं का गांव गोठड़ा, राजकुमार उर्फ नीटू उर्फ आर. के. जाट (34) और सोमवीर रोहिल्ला (34) निवासी हरियाणा में रोहतक के कारोर, कुलदीप शर्मा (29) निवासी झुंझुनूं में पिलानी के दौबड़ा, सुनिल सिंह उर्फ सोनू राजपूत (23) झुंझुनूं स्वरूपसिंह में गांव तोगड़ा है। निवारू रोड पर विकास ने एक फ्लैट ले रखा था। इसी में सारे बदमाश एकत्र थे। एसओजी ने इनको सर्विलांस पर ले रखा था और उनकी हरकतों पर निगरानी रखी जा रही थी।

सट्टे में घाटा हुआ तो डकैती का प्लान
आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि विकास और उपेंद्र दोनों बड़े सटोरिए हैं। उनको इस बार आईपीएल में पांच लाख का घाटा लगा तो उन्होंने इसकी पूर्ति के लिए बड़ी वारदात को अंजाम देने की सोची। इसके लिए रोहतक पुलिस से बचने के लिए फरारी काट रहे दो बदमाशों को अपने गिरोह में शामिल किया।

मुथूट के पूर्व कर्मचारियों ने बताया रास्ता
दरअसल मुथूट फाइनेंस कंपनी में पूर्व में काम कर चुके कुलदीप व धर्मवीर ने डकैती की योजना को मूर्तरूप देने के लिए रोहतक के सोमवीर व राजकुमार को साथ मिलाया। सोमवीर व राजकुमार पर हरियाणा रोहतक में हत्या के कई मामले चल रहे हैं तथा ये कारोर में 27 अप्रेल को हुए आनंद पहलवान मर्डर केस में फ रार चल रहे हैं।