29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में कमी थी, सोनू सूद को कैसे मिल गई दवाएं…हाईकोर्ट बोला जांच करो

कोरोना काल में लोगों की मदद करने और खुद को मसीहा की तरह पेश करने की कोशिश बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के लिए मुसीबत बनने वाली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस बात की जांच करने के आदेश दिए हैं कि इतनी किल्लत के बावजूद दवाएं उनके पास कैसे पहुंचीं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Chandra Shekhar Pareek

•

Updated: 16 Jun 2021, 7:01 PM IST

देशभर में कमी थी, सोनू सूद को कैसे मिल गई दवाएं...हाईकोर्ट बोला जांच करो

देशभर में कमी थी, सोनू सूद को कैसे मिल गई दवाएं...हाईकोर्ट बोला जांच करो

कोरोना काल में एक नाम लगभग हर रोज ट्विटर और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर ट्रेंड करता रहा और यह नाम था बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का। जहां पहली लहर के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया तो दूसरी लहर में उन्होंने जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू बेड्स, इंजेक्शन जैसी चीजों की व्यवस्था की। लेकिन यहां वे शक के घेरे में भी आ गए। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि वह सोनू सूद और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी की जांच कर पता लगाए कि कोरोना से संबंधी दवाइयां दोनों के पास कैसे पहुंचीं। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि सिलेब्रिटी अपने आपको मसीहा की तरह पेश कर रहे थे जबकि उन्होंने इस बात की भी पुष्टि नहीं की कि ये दवाइयां नकली हैं या क्या वह उन तक अवैध तरीके से तो नहीं पहुंचाई जा रही हैं। कोर्ट ने कहा कि इन दोनों की तरफ से उपलब्ध कराई गईं दवाइयों के मामले में पूछताछ की जाए।
अलग-अलग फार्मेसी से मिली
जस्टिस एसपी देशमुख और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की बेंच ने यह आदेश महाराष्ट्र सरकार को दिया है। इससे पहले सरकारी वकील आशुतोष कुंभकोनि ने कोर्ट को बताया कि मजगांव मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने बीडीआर फाउंडेशन नामक ट्रस्ट के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया है क्योंकि ट्रस्ट ने जीशान सिद्दीकी को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाया। ऐसा तब किया गया जब ट्रस्ट के पास ऐसा करने का लाइसेंस भी नहीं था। वकील ने कहा कि सोनू सूद को ये दवाइयां अलग-अलग फार्मेसी से भी मिली हैं और मामले की जांच चल रही है।
देशभर में कमी थी, इन्हें कहां से मिल गई
कोर्ट ने पूछा कि किस तरह कलाकारों और राजनेताओं को कोरोना से संबंधी दवाइयां उपलब्ध हो गईं जबकि देशभर में इनकी कमी थी। वहीं, राज्यों को केंद्र सरकार के जरिए ही दवाइयां उपलब्ध होनी थीं। बता दें, सोनू और जीशान पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहे। दोनों आम लोगों की अपील पर उन्हें दवाइयां मुहैया कराने की कोशिश करते रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग