1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SMS स्टेडियम जयपुर पर खेल परिषद का कब्जा, IPL मैच पर आया संकट, मायूस वैभव गहलोत ने क्या कहा जानें?

IPL Match 2024 : सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में IPL 2024 के तीन मैच होने हैं। पर खेल परिषद ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस व एसएमएस स्टेडियम पर कब्जा कर लिया है। खेल परिषद के इस कदम से मायूस वैभव गहलोत ने अपना जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Feb 2024, 2:28 PM IST

vaibhav_gehlot.jpg

Vaibhav Gehlot

IPL Match 2024 : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले तीन IPL मैचों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वजह है कि खेल परिषद ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस, एसएमएस स्टेडियम के साथ ही आरसीए एकेडमी पर कब्जा जमा लिया है। इस कार्रवाई को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (आरएसएससी) और खेल परिषद ने अंजाम दिया। सचिव सोहनराम चौधरी के नेतृत्व में क्रीड़ा परिषद ने मुख्य स्टेडियम के नॉर्थ और साउथ पवेलियन के साथ आरसीए एकेडमी पर कब्जा लिया और वहां परिषद के गार्ड बैठा दिए। साथ ही स्टेडियम में प्रशिक्षणार्थियों को स्टेडियम व आरसीए क्रिकेट एकेडमी मैदान में खेलने की इजाजत दे दी। खेल संघ की इस कार्रवाई पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा, हमने अनुरोध भेजा था कि एमओयू को बढ़ाया जाना चाहिए पर इसे नहीं बढ़ाया गया।

हमें दो दिन पहले नोटिस मिला था कि अकादमी (आरसीए) और स्टेडियम (सवाई मानसिंह स्टेडियम) को खेल परिषद जब्त कर लेगा। आरसीए और खेल परिषद के बीच मौद्रिक मामला अदालत में चल रहा है।



राजस्थान के जयपुर खेल अधिकारी करण सिंह ने कहा एमओयू समाप्त हो गया है। हमने उन्हें कई बार नोटिस भेजा है। पर 35 करोड़ रुपए बकाया हैं और इसलिए हम (अकादमी और स्टेडियम का) कब्जा लेने के लिए यहां हैं। एमओयू समाप्त होने के बाद उसे नवीनीकृत करने के लिए जो प्रक्रिया आवश्यक थी वह नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें - Big News : राजस्थान में एक बार फिर होगा सरकारी स्कूलों का एकीकरण, जानें क्या होगा आधार



उल्लेखनीय है कि आरसीए क्रिकेट एकेडमी का एमओयू 21 जुलाई 2023 और सवाई मानसिंह स्टेडियम के मैदान का एमओयू 21 फरवरी 2024 को समाप्त हो गया था। खेल विभाग की ओर से आरसीए की ओर से बकाया राशि 35 करोड़ रुपए जमा कराने का भी नोटिस दिया गया था।



बीसीसीआई आईपीएल कराता है। एसएमएस स्टेडियम जयपुर में 24 मार्च, 28 मार्च और 6 अप्रैल को मैच प्रस्तावित हैं। पर खेल परिषद की कार्रवाई के बाद क्रिकेट प्रेमी आईपीएल मैच को परेशान हैं कि एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच होगा या नहीं?

यह भी पढ़ें - ERCP : सीएम भजनलाल की 13 जिलों की धन्यवाद यात्रा आज से, अलवर से होगी शुरू