केटीएम ने इस बाइक में 790 एडवेंचर के फीचर और डीएनए का इस्तेमाल किया है। विंड प्रोटेक्शन सेटअप में फ्रंट ब्लिंकर के पीछे हेडलैंप के दोनों ओर बैठने वाले पैनल शामिल हैं। विंडस्क्रीन के पीछे केटीएम माय राइड ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कलर-टीएफटी डिस्प्ले है जो फोन कॉल और म्यूजिक सुनने की सुविधा देता है। टर्न-टू-टर्न नेविगेटिंग एप इस बाइक में अधिक कार्यक्षमता जोड़ेगा। केटीएम ने बाइक में फ्यूल टैंक 14.5-लीटर की क्षमता के साथ दिया है, जिससे राइडर को बैठने के लिए पूरा स्पेस मिलेगा। फ्यूल टैंक के बाद स्प्लिट-स्टाइल और पिलियन ग्रैब रेल है। रियर सेक्शन में नंबर प्लेट को होल्ड करने के लिए शॉर्ट फेंडर के साथ LED टेललाइट दी गई है। शॉर्ट फेंडर डिजाइन का उद्देश्य रियर व्हील के संपर्क से बचना है। KTM 390 Adventure में 373.2 सीसी का डीओएचसी इंजन दिया जाएगा। यह लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, 4-वॉल्व फीचर्स से युक्त होगा। यह 43 हॉर्स पॉवर की सुपर पॉवर पर 37 Nm की अधिकतम टॉर्क जेनरेट करेगा।