
bus
जयपुर।
राजस्थान रोडवेज़ कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आज रात 12 बजे से रोडवेज़ बसों के पहिये थाम दिए। इसके चलते प्रदेश में हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। राजस्थान के कई जिलो के हालात यही बन गये हैं। रोडवेज़ कर्मचारियों का दावा है प्रदेश में अधिकांश जगह बसे नहीं चल रही है। ऐसे में सिंधी कैम्प बस स्टैंड पर बड़ी संख्या मेें बसे खड़ी हुई हैं और काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों का धरना शुरू हो गया है।
अलवर का हाल
आज रात 12 बजे से केंद्रीय बस स्टैंड अलवर पर रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाकर बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है रात 12 बजे कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि उनकी मांगे सरकार ने नहीं मानी इसलिए मजबूर होकर उन्हें बसों का संचालन बंद करना पड़ा है रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड पर खड़ी सभी बसों को डिपो में खड़ी करा दिया और उसके बाद बस स्टैंड पर आ कर प्रदर्शन किया इस दौरान बस स्टैंड परिसर पर पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।
जोधपुर का हाल
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारी मंगलवार देर रात 12 बजे हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी आगामी 2 दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे । ऐसे में रोडवेज के पहिए यहां भी थम गये । कर्मचारियों का कहना है कि राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार को अवगत करवा रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने पर रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है।हड़ताल के तहत बुधवार और गुरुवार को रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। कमोपेश इसी तरह का हाल राजस्थान के विभिन्न जिलों का हो गया है। कर्मचारियों और सरकार के बीच की इस लड़ाई का खामियाजा आमजन भुगत रहा है।
Published on:
25 Jul 2018 03:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
