10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में काम पर लौटने लगे हड़ताली कर्मचारी

240 से घटकर 30 ही रह गई हड़ताल पर जाने वालों की संख
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashish Sain

•

Updated: 11 Dec 2015, 10:10 PM IST



बिजली तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। हालांकि हड़ताली कर्मचारियों की संख्या घटने लगी है। निगम अधिकारियों के अनुसार आठ दिसम्बर को उनकी संख्या 240 थी, वह शुक्रवार को घटकर 30 रह गई है।






निगम की ओर से 9 और हड़ताली कर्मचारियों को निलंबित कर दिया, जबकि 2 कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है।




निगम के अधीक्षण अभियंता एम.सी. जैन ने बताया कि सवाईमाधोपुर ग्रामीण व शहर कार्यालयों में कार्यरत विद्युत तकनीकी सहायक मुनेश जाटव, महेशचंद रैगर, मुकेश मीणा, प्रेम धोबी, रामधन मीणा, महेश वर्मा, महेन्द्र सिंह गुर्जर, दिनेश प्रजापत, प्रेमराज वर्मा को निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय करौली एवं भरतपुर किया गया है। जबकि नेतराम मीणा एवं राम सिंह मीणा को टर्मिनेट कर सेवाएं समाप्त करने के आदेश दे दिए हैं। ये दोनों प्रोबेशन पीरियड में कार्यरत थे।




सवाईमाधोपुर को छोड़ सभी ब्लाक में लौटे
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गंगापुर सिटी शहर व ग्रामीण, बामनवास खण्डार, बौंली आदि ब्लॉकों में कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। सवाईमाधोपुर ब्लॉक में कुछ कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि कहीं भी बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हो रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।




कार्रवाई गलत है
उधर, विद्युत निगम तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बैरवा ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन व टर्मिनेट करने की कार्रवाई गलत तरीके से की जा रही है। यह असंवैधानिक है।



उन्होंने कहा कि सवाईमाधोपुर जिले में लगभग सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अधिकारी गलत आंकड़ें पेश हड़ताली कर्मचारियों के काम पर लौटने का दावा कर रहे हैं।