6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के नशे में वन पदाधिकारी ने किया हंगामा, भेजा जेल

नशे में धुत्त वन परिसर पदाधिकारी अरविंद कुमार झा को रात समेसर गांव में हंगामा करना भारी पड़ गया...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Apr 19, 2016

intoxication

intoxication

किशनगंज। नशे में धुत्त वन परिसर पदाधिकारी अरविंद कुमार झा को रात समेसर गांव में हंगामा करना भारी पड़ गया। बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2016 की धारा 53 बी के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित वन परिसर पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

पदाधिकारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, वन परिसर पदाधिकारी रात करीब 10 बजे समेसर में एक दुकानदार से उलझ गये। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त वन पदाधिकारी शराब के नशे में धुत थे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां जमा हो गए और मामले को रफा-दफा करना चाहा। मगर वन पदाधिकारी कुछ सुनने को राजी नहीं थे।

ये भी पढ़ें

image