जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों की व्यवस्थाओं जोरों-शोरों से की जा रही हैं। एबीवीपी ने अपने प्रत्याशियों की संभावित सूची जारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद पर राजपाल चौधरी, महासचिव पद पर दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर अनुराधा मीणा और संयुक्त सचिव पद पर मीनल शर्मा के नाम संभावित सूची है। इसकी अधिकारिक घोषणा कुछ ही देर में राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंचकर की जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनुराधा मीणा की टिकट कंफर्म है।