11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो कॉल पर की इतनी गंदी चेटिंग, धमकी दे मांगते रहे रुपए

अज्ञात मोबाइल से उसके व्हाट्सएप पर हैलो का मैसेज आया। इसके बाद काफी देर तक अज्ञात महिला ने अश्लील बाते करते हुए अश्लील वीडियो कॉल किया, जिसमें महिला नग्न अवस्था में थी। ऐसे में घबराकर उसने कॉल कट कर दिया। इसके तुरंत बाद व्हाट्सएप पर एक स्क्रीन शॉट का मैसेज आया, जिसमें लड़की नग्न अवस्था में है और प्रार्थी उसे देख रहा है।
2 min read
Google source verification
वीडियो कॉल पर की इतनी गंदी चेटिंग, धमकी दे मांगते रहे रुपए

वीडियो कॉल पर की इतनी गंदी चेटिंग, धमकी दे मांगते रहे रुपए

जयपुर। कोटा जिले के रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील चैट कर ऑनलाइन ठगी (cheating online by chatting obscene) करने वाली मेवात गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। प्रकरण में पुलिस आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।

एसपी केसरसिंह शेखावत ने बताया कि फरियादी ने दी रिपोर्ट में बताया कि 21 अगस्त 2022 को अज्ञात मोबाइल से उसके व्हाट्सएप पर हैलो का मैसेज आया। इसके बाद काफी देर तक अज्ञात महिला ने अश्लील बाते करते हुए अश्लील वीडियो कॉल (video call) किया, जिसमें महिला नग्न अवस्था में थी। ऐसे में घबराकर उसने कॉल कट कर दिया। इसके तुरंत बाद व्हाट्सएप पर एक स्क्रीन शॉट का मैसेज आया, जिसमें लड़की नग्न अवस्था में है और प्रार्थी उसे देख रहा है। थोड़ी देर बाद उसी नम्बर से फोन पर धमकी दी गई कि महिला के इस मोबाइल नम्बर पर 20 हजार रुपए टंसफर कर दे, अन्यथा उक्त वीडियो के जरिए बलात्कार व पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज करा दिया जाएगा और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पार्थी की बदनाम कर देगी। महिला ने प्रार्थी की फेसबुक आईडी व उस पर जुड़े लोगों को भी वीडियो टैग कर पोस्ट डालने की धमकी देकर करीब 78 हजार रुपए ऑनलाइन ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अनुसंधान के बाद प्राप्त रिकार्ड, मोबाइल नम्बर व बैंक अकाउण्ट के आधार पर उक्त वारदात अलवर स्थित मेवाती गैंग की ओर से करना पाया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने काफी प्रयास के बाद ऑनलाइन ठगी का आरोपी अलवर जिले के अरावली थाना क्षेत्र के मुंगास्का निवासी गुरप्रीत सिंह को अलवर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पाया कि मेवात गैंग का मुख्य सरगना अलवर निवासी वाजिद खान आरोपी गुरप्रीत को 1500 रुपए देकर इसके नाम से बैंक में खाता खुलवाकर उसमें पीडि़त से 78 हजार रुपए का लेनदेन करवाया। वाजिद खान के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में कई प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें वह फरार चल रहा है।