11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गन्ना उत्पादकों ने मंत्री को बताई समस्याएं

क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों ने गुरुवार को केन्द्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल को समस्याओं से अवगत करवाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 12 Feb 2016, 6:33 PM IST

क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों ने गुरुवार को केन्द्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल को समस्याओं से अवगत करवाया। गन्ना उत्पादक समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह 30 एच, महासचिव सतविन्द्र सिंह 3 ओ व रणजीतसिंह राजू 28 एच के नेतृत्व में काफी संख्या में आए किसानों ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्रबंधन के सभी प्रयासों के बावजूद नई शुगर मिल नियमित व सुचारू नहीं चल रही है। इससे गन्ना उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है। समय बीतने के साथ गन्ने का रस सूखने लगा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने पंजाब हरियाणा के रेट दिलाने की मांग रखी। किसानों ने गन्ना उत्पादन में ड्रिप प्रणाली की अनिवार्यता व मांग पर्ची क्रमानुसार जारी करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि नई शुगर मिल की बीमार हालत को देखते हुए वृहद मात्रा में उत्पादित गन्ने के लिए पंजाब हरियाणा की मिलों में गन्ना भिजवाने की व्यवस्था की जाए। सतविन्द्रपालसिंह व कृपाल सिंह पर किए गए कथित झूठे मुकदमे वापिस लेने की मांग रखी।




मौके पर किसान नेता दलवीरसिंह 27 एच, शमशेरसिंह लालबाई, बलवीर सिंह 33 एच, भोला सिंह एक एक्स, नत्था सिंह 9 एस, सतनाम सिंह 10 जैड आदि किसान मौजूद थे।