5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव में हुआ खौफनाक हादसा, 30 घंटे बाद निकला कुंए से शव, किसी के घर नहीं जला चूल्हा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 19 Oct 2018, 7:57 PM IST

Suicide by jumping in well

गांव में हुआ खौफनाक हादसा, 30 घंटे बाद निकला कुंए से शव, किसी के घर नहीं जला चूल्हा

उदयपुर/जयपुर

गोगुंदा थाना क्षेत्र के ईसवाल गांव में तनाव के चलते कुंए में कूदकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का शव शुक्रवार शाम को निकाला गया। एसडीआरएफ टीम, पुलिस और गोताखोरों की ओर से करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू चलाया गया तब जाकर शव मिला। मृतक चम्पासिंह 40 पुत्र मानसिंह ईसवाल का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

8 बजे से रेस्क्यू अभियान

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि चम्पासिंह गुरूवार सुबह करीब 11 बजे आधी मुंडेर वाले कुंए के पास पहुंचा और उसने उसमें छलांग लगा दी। ग्रामीणो की सूचना पर परिजन दौड़े लेकिन वह डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव निकालने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से रेस्क्यू अभियान चलाकर शव निकाला गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही, वहीं गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला।

8 घंटे में खाली किया कुआ,तब निकला शव
कुएं की गहराई करीब 150 फीट थी और उसमें 40 फीट पानी भरा हुआ था। गहराई ज्यादा होने से शव बलाई में नहीं आ रहा था। एसडीआरएफ की टीम के सदस्य भी पानी में गोता नही लगा रहे थे। जहरीली गैस होने का डर भी सता रहा था। इस पर स्थानीय निवासी आनंद परिहार उदयपुर से गोताखोर को लेकर पहुंचे और सर्च अभियान तेज किया। कुंए में 4 मोटर पम्प 8 घंटे तक लगातार चलाकर पानी खाली किया गया तब मलबे में फंसा शव निकाला।