9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दिनोंदिन बढ़ रहे सुसाइड के मामले,तीन पेज का सुसाइड़ नोट लिखकर बारहवीं की छात्रा ने किया सुसाइड़

दौसा में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने सुसाइड़ कर लिया तो वहीं प्राइमरी स्कूल में एक युवक ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 7 Nov 2017, 10:59 AM IST

Suicide cases increase in Rajasthan 12th class student commit Suicide

तीन पेज का सुसाइड़ नोट लिखकर बारहवीं की छात्रा ने किया सुसाइड-

राजस्थान में सुसाइड के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। हर रोज एक नया सुसाइड का मामला सामना आ रहा है। ऐसा ही सुसाइड का एक मामला दौसा में सामने आया है। बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने बीती रात दौसा में सुसाइड़ कर लिया। आज सवेरे उसके बारे में मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने बताया कि दौसा के पायलेट नगर में किराए से रहने वाली छात्रा सपना मीणा थाना क्षेत्र में ही स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात ही उसने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड़ कर लिया। पुलिस ने कमरे से तीन पेज का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें परिजनों, रिश्तेदारों और स्कूल के बारे में लिखा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किया है।

पेड़ से लटका मिला शव, रात को खाना खाकर सोया था युवक, बगरू थाना पुलिस जुटी जांच में -

तो वहीं दूसरे मामले में आज सुबह प्राइमरी स्कूल में एक युवक ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बगरू थाना इलाके में देर रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक शराब पीने का आदी था। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे रामपुरा ऊटी गांव में एक प्राइमरी स्कूल में पेड़ से शव लटका देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। मृतक ने कपड़े से फांसी का फंदा लगाया था घटना स्थल पर पुलिस को शराब की एक खाली बोतल भी पड़ी मिली। मृतक की पहचान बैरवों की ढाणी रामपुरा ऊटी निवासी दिनेश के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई रामेश्वर ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था और रात को खाना खाकर घर पर सोया था और आज सुबह वह पेड़ से लटका मिला। घटना स्थल युवक के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।