31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत तेरे राज में लूट गए हम बाजार में : सुमन शर्मा

प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर भाजपा की ओर से शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। जयपुर कलक्ट्रेट पर पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Aug 2019, 2:57 PM IST

suman sharma

गहलोत तेरे राज में लूट गए हम बाजार में : सुमन शर्मा

जयपुर। पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ( Suman Sharma ) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि गहलोत तेरे राज मेें लूट गए हम बाजार में। शर्मा शुक्रवार को राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती अराजकता को लेकर भाजपा की ओर से जयपुर कलेक्टरेट ( Jaipur Collectorate ) किए जा रहे प्रदर्शन में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि यह अपराधियों की सरकार है। सरकार के पहले दिन से अपराधों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। आज प्रदेश में चाहे व्यापारी हो, महिला हो, पुरुष हो कोई भी सुरक्षित नहीं है। सड़क पर निकलने लायक नहीं है। पहले महिलाओं की सड़क पर चेन छिनी जाती थी। अब तो अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि बदमाशों घरों से चेन खींच रहे हैं।

सुमन शर्मा ने कहा कि इस सरकार में जयपुर में बलात्कार पीड़िता को थाने में जाकर आत्मदाह करना पड़ा। क्योंकि जब उसने बलात्कार का आरोप लगाया। तो यहां के पुलिस कमिश्नर और मंत्री शान्ति धारीवाल ( Shanti Dhariwal ) ने विधानसभा में कहा बलात्कार नहीं हुआ। यह तो आपसी सहमति थीं। उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अन्त में पीड़िता ने थाने में जाकर आत्मदाह कर लिया। राजस्थान सरकार गरीबों का दर्द नहीं समझ रही है। किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने की बात कही गई थी। लेकिन कहां हुआ किसानों का पूर्ण कर्ज माफ।

शहर में बढ़ती अराजकता को लेकर विधायक अशोक लाहोटी ( Ashok Lahoti ) ने भी कांग्रेस सरकार पर धावा बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रही है।आज महिला अपने साथ हुए अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराने जाती है तो पुलिस और सरकार कहती है मामला संदेहास्पद है।

तमंचे पर डिस्को
सुमन शर्मा ने कहा कि यह तमंचों की सरकार है। मुख्यमंत्री गहलोत के गृह जिलों में अपराधी तमंचे और हथियार लेकर डिस्को कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है।