10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरा एशियन गेम्स में राजस्थान के सुंदर ने जीता कांस्य पदक

भारत का छह गोल्ड सहित 28 पदकों पर कब्जा, वहीं चीन शीर्ष पर बरकरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 10 Oct 2018, 12:51 AM IST

Jaipur

कोच महावीर सैनी के साथ सुंदर गुर्जर।

जकार्ता. राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर ने जकार्ता में चल रहे पैरा एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। हालांकि सुंदर कुछ सेंटीमीटर से ही रजत पदक जीतने ने चूक गए। सुंदर ने 47.10 मीटर तक थ्रो करके कांस्य पदक जीता, जबकि चीन के होऊ झनबियाओ ने 47.73 मीटर थ्रो करके स्वर्ण तथा चीन के ही वेई एनलोंग ने 47.19 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक पर कब्जा किया। कोच महावीर सैनी के अनुसार, अब सुंदर सिंह भाला फेंक स्पर्धा में 11 अक्टूबर को दावेदारी पेश करेंगे।

एकता, नारायण और मनीष ने जीता गोल्ड
वहीं, एथलीट एकता भ्यान व नारायण ठाकुर और निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत को तीन स्वर्ण पदक दिला दिए। भारत के अब छह स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य सहित कुल 28 पदक हो गए हैं।
चीन पदक तालिका में 78 स्वर्ण सहित कुल 141 पदक जीतकर चोटी पर है। भारत ने पैरा एथलेटिक्स में अब तक सबसे ज्यादा चार स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 14 पदक जीत लिए हैं। एकता ने महिला क्लब थ्रो एफ32/51 स्पर्धा में 16.02 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। नारायण ठाकुर ने पुरुषों की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में 14.02 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया।

अनीश-रामपाल को रजत
एकता और नारायण के स्वर्ण के अलावा पैरा एथलेटिक्स में आनंदन गुनसेकरण ने पुरुष 200 मीटर टी44/ टी62/64 स्पर्धा में कांस्य, जयंती बेहेरा ने महिला 200 मीटर टी45/ टी46/47 स्पर्धा में कांस्य जीता। पैरा एथलेटिक्स में अनीश कुमार ने पुरुष डिस्कस थ्रो एफ43/44, एफ62/64 स्पर्धा में रजत और प्रदीप ने कांस्य तथा राम पाल ने पुरुष ऊंची कूद टी45/46/47 स्पर्धा में रजत पदक जीता।