सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी की सजा को केवल इस आधार पर रद्द कर दिया गया था कि पीड़िता जिरह के दौरान चुप रही और केवल आंसू बहाए। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए कहा है कि नाबालिग पीड़िता की चुप्पी को आरोपी के पक्ष में मानना गलत है।