
खुल के हँसो, ज़ोरदार हँसो क्योंकि हँसने से सकारात्मक सोच बढ़ती है। हँसी को हम उस असरदार दवा की तरह मानते हैं, जो दुखों और घावों को ठीक करने में सबसे ज़्यादा असरकारक है। तो आइए आज हम आप को बताते हैं क्या हैं हसने के फायदे।
– हँसी से टेंशन और डिप्रेशन कम होता है
– यह नेचुरल पेनकिलर का काम करता है
– हँसी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाती है
– ज़ोरदार हँसी कसरत का काम भी करती है
– शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
– ख़ूबसूरत चेहरा पाने के लिए यह एक अच्छा व्यायाम है
– हँसी से आत्मविश्वास भी बढ़ता है
– हँसी से सकारात्मक सोच का भी विकास होता है
– हँसी आपको जीवन में कभी निराश नहीं होने देती