जयपुर। बाड़मेर के अगासड़ी गांव की एक 65 वर्षीय महिला रेशमा की बुधवार को पाकिस्तान में मौत हो गई थी। राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम ने इस संबंध में गुरुवार को 'बाड़मेर की महिला की पाकिस्तान में मौत, परिजन परेशान- कैसे आएगा शव' के शीर्षक के नाम से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं। विदेश मंत्री ने राजस्थान पत्रिका की खबर को रीट्वीट करते हुए पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को इस परिवार की सहायत करने को कहा हैं।