जयपुर। केन्द्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 (swachh survekshan 2020) के परिणामों की घोषणा की कर दी है। स्वच्छता में जयपुर ने इस बार बाजी मारी है। जयपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में 28वीं रैंक मिली है, जो अब तक के स्वच्छ सर्वेक्षण में सबसे अच्छा रहा है। साल 2019 में जयपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में 44वां स्थान मिला था। जोधपुर को 29वां स्थान मिला है, वहीं जोधपुर को फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी का खिताब भी मिला है।