टिलोट्सन ने प्रजेंटेशन के माध्यम से महाराजा की ओर से निर्मित एवं नवीनीकृत किए गए चार महलों के विभिन्न पहलुओं को कवर किया। महाराजा ने तत्कालीन अनेक प्रमुख वास्तुकारों एवं अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों के माध्यम से इन महलों का निर्माण करवाया था। टिलोट्सन ने बताया कि पूर्व महाराजा ने सत्तारूढ़ होने के बाद 1930 के दशक में रामबाग पैलेस का व्यापक नवीनीकरण करवाया था, जो उस समय उनका मुख्य आवास भी था। इसके डिजाइन लंदन एवं पेरिस आधारित कम्पनी मैपल, लंदन और न्यूयॉर्क आधारित कम्पनी व्हाइट एलोम की ओर से डिजाइन किए गए थे।
उन्होंने आगे बताया कि उसी दौरान महाराजा ने नई दिल्ली स्थित स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट को डिजाइन करने का कार्य आर्किटेक्ट सीजी ब्लोमफील्ड को दिया। इसकी आंतरिक साजसज्जा वारिंग एंड गिल्लो ने डिजाइन की थी। इसी आर्किटेक्ट ने रामगढ़ का लॉज भी डिजाइन किया था जिसकी आंतरिक साज सज्जा लंदन के हील एंड सन ने की थी। इस दाैरान राजस्थान के आर्ट एंड कल्चर काे लेकर चर्चा की गर्इ। इस दाैरान कर्इ लाेगाें ने अपनी जिज्ञासाआें काे शांत किया।