
जयपुर . मैंगो पापड़ी, स्ट्रॉबेरी, वॉटरमेलन और ऑरेंज इन दिनों चाय के स्वाद को बढ़ा रहे हैं। आइस टी को लेकर शहर में लगातार इनोवेशन हो रहे हैं। आइस टी में ऐसे फ्रूट्स को शामिल किया जा रहा है, जो न सिर्फ जयपुराइट्स के टेस्ट को बढ़ा रहे हैं, बल्कि सेहत को भी दुरुस्त कर रहे हैं। शहर में ऐसे कई टी रेस्तरां हैं, जिन्होंने इस समर जयपुराइट्स के लिए फ्रूट्स के साथ डिफरेंट तरह की हॉट एंड आइस टी इंट्रोड्यूज की है।
पसंद कर रहे हैं
टी क्रिएशन
एक्सपर्ट जसमीत सिंह कहते हैं कि शहर में टी को लेकर काफी इनावेशन हो रहे हैं, खासकर फ्रूट्स में लोग नया स्वाद चाहते हैं, यही वजह है कि समर में आइस टी का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा लीची, पीच, ब्लूबैरी और स्ट्रॉबैरी जैसे फू्रट्स भी टी में शामिल किए जा रहे हैं।
टी शैक्स की डिमांड
शहर में टी शैक्स की डिमांड भी है। एक्सपट्र्स के मुताबिक शहर में डिफरेंट-डिफरेंट फ्लेवर्स के टी शैक्स इंट्रोड्यूज किए जा रहे हैं। इनमें चॉकलेट, इलायची और दालचीनी के टी शैक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं।
हो रहे हैं एक्सपेरिमेंट
एक्सपर्ट राहुल मुंद्रा कहते हैं 'लोगों को कुछ नया चाहिए होता है, ऐसे में चाय में भी डिफरेंट वैरायटीज को लेकर एक्सपेरिमेंट्स चल रहे हैं, जिन्हें जयपुराइट्स काफी पसंद कर रहे हैं। खासकर चाय में फ्रूट्स को लेकर काफी इनोवेशन हो रहे हैं। लैमन मिंट आइस टी की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।
रोज एंड जैसमिन टी
चाय में सिर्फ फ्रूट्स का फ्लेवर ही नहीं दिख रहा है, बल्कि फ्लावर्स की सुगंध भी घुल रही है। शहर में रोज टी से लेकर जैसमिन, सभी में खास फ्लेवर देखे जा सकते हैं। फ्लावर्स को लेकर हॉट एंड आइस, दोनों तरह की चाय पसंद की जा रही है।
समर में हिट मैंगो चाय
बिना मैंगो के समर अधूरा-अधूरा सा लगाता है। ऐसे में टी विद् मैंगो फ्यूजन ना देखने को मिले, ऐसा नहीं हो सकता है। शहर में इन दिनों मैंगो पापड़ी चाय काफी पसंद की जा रही है। इसमें चाय के साथ-साथ मैंगो पापड़ को उबाला जाता है, इसमें मिंट का फ्लेवर भी डाला जाता है।
कुछ खास फ्रूटी टीज
वॉटरमेलन
लैमन मिंट
एपल
क्रै नबैरी
लीची
पीच
ग्रीन टी एंड ग्रीन एपल
वनिला
ग्रैप लैमन
Published on:
21 Apr 2018 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
