
Petrol diesel
जयपुर। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। क्रूड के बढ़ते दाम के बीच पेट्रोल 5 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमतें अब तक की सबसे ज्यादा हो गई हैं।
राजधानी जयपुर में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 76 रुपए 89 पैसे प्रति लीटर हो गई है, जो सितंबर 2013 के बाद से सबसे ज्यादा है। इसी तरह डीजल की कीमत जयपुर में 69 रुपए 76 पैसे प्रति लीटर हो गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ था। लगाता
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत है। इस साल के शुरुआत 4 महीने में पेट्रोल के दाम करीब 4 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, डीजल के कीमतें 5 से 6 रुपए तक बढ़ चुकी हैं।
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत है। अब इनके दाम हर दिन रिवाइज होते हैं। क्रूड ऑयल की कीमत जैसे-जैसे बढ़ती या घटती है, वैसे-वैसे पेट्रोल और डीजल भी महंगे या सस्ते होते जाते हैं।
जयपुर में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल की कीमतें
21 April, 2018 --------76.89 Per Litre------ 0.13
20 April, 2018-------- 76.76 Per Litre-------- -0.02
19 April, 2018-------- 76.78 Per Litre -------- 0.05
18 April, 2018-------- 76.73 Per Litre -------- 0.00
17 April, 2018-------- 76.73 Per Litre --------0.00
16 April, 2018-------- 76.73 Per Litre-------- 0.04
15 April, 2018 --------76.69 Per Litre-------- 0.05
14 April, 2018-------- 76.64 Per Litre-------- -0.02
13 April, 2018 --------76.66 Per Litre-------- -0.03
12 April, 2018 --------76.69 Per Litre
महानगरों में पेट्रोल की कीमत
शहर ---------दाम
दिल्ली-------- 74.21 रुपए
मुंबई ----------82.06 रुपए
कोलकाता------ 76.91 रुपए
चेन्नई---------- 76.99 रुपए
महानगरों में डीजल की कीमत
शहर------------ दाम
दिल्ली---------- 65.46 रुपए
मुंबई------------ 69.70 रुपए
कोलकाता------- 68.16 रुपए
चेन्नई ------------69.06 रुपए
हर दिन तय होतीं हैं पेट्रोल-डीज़ल कीमतें
पेट्रोल और डीज़ल हमेशा ही लोगों की ज़िन्दगी से जुड़ा हुआ है। तमाम तरह के उत्पादों की कीमतें पेट्रोल-डीज़ल के दामों से ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरह से जुडी हुई रहती हैं। ऐसे में ये जानना बेहद ज़रूरी हो जाता है कि इनके मौजूदा दाम क्या है। अंतर्राष्ट्रीय क्रूड ऑइल की कीमतों को ध्यान में रखते हुए अब पेट्रोलियम कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें जारी करतीं हैं।
Published on:
21 Apr 2018 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
