
जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों के लिए कतार में लगे हैं। लंबे समय बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों से रोक हटने के बाद हर कोई शिक्षक अब अपने घर आना चाहता है। चुनावी वर्ष होने से वजह से शिक्षकों को सरकार से बड़ी आस है। शिक्षक जोड़तोड़ लगाकर घर वापसी की पूरी तैयारी में लगे हैं।
शहर में आने वाले सबसे अधिक
ग्रामीण क्षेत्र से जयपुर शहर व अन्य शहरों में आने वाले शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं जयपुर से दूसरे जिलों में जाने वाले शिक्षकों की संख्या काफी कम है। जिले में स्थानान्तरण चाहने वाले शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आॅनलाइन और आॅफलाइन आवेदन कर रहे हैं। आॅनलाइन आवेदन करने वालों को भी हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करानी होगी। जिले से बाहर के इच्छुक शिक्षक निदेशालय में आवेदन कर रहे हैं।
संकुल में सूची चस्पा
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए शिक्षा संकुल में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय के बाहर अस्थाई रिक्त पदों की सूची चस्पा की गई है। इसके साथ ही विभाग ने माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा में रिक्त पद देखने के लिए अलग—अलग लिंक भी जारी किए हैं। इसके आधार पर भी शिक्षक अपना इच्छित स्थान ढूंढ सकते हैं।
आवेदन करने में व्यस्त शिक्षक
शिक्षा संकुल में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक व माध्यमिक के कार्यालय में स्थानान्तरण के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इन दिनों शिक्षक आवेदन करने में व्यस्त हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय में बुधवार शाम तक करीब 35 शिक्षकों ने आॅनलाइन स्थानान्तरण के लिए आवेदन किया। वहीं 34 विशेष श्रेणी और 235 सामान्य श्रेणी के शिक्षकों ने आॅफलाइन आवेदन किया। माध्यमिक शिक्षा में करीब 50 शिक्षकों ने आवेदन किया।
इसके अलावा जिला बदलने वाले शिक्षक निदेशालय बीकानेर आवेदन कर रहे हैं। अभी अंतिम तिथि 20 अप्रेल है। स्थानान्तरण चाहने वाले अधिकांश शिक्षक अंतिम तिथि तक आवेदन करने के लिए जोड़तोड़ लगा रहे हैं।
डिजायर के लिए लगा रहे चक्कर
तृतीय श्रेणी शिक्षक डिजायर के लिए नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैं। एक ही शिक्षक दो से तीन नेताओं की डिजायर करा रहा है, उनका मानना है कि जितनी अधिक डिजायर होंगी, स्थानान्तरण उतना ही आसान होगा।
Published on:
12 Apr 2018 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
