3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: परशुराम शोभायात्रा के दौरान फरसा छीनने पर हंगामा, माहौल बिगड़ता देख थाना प्रभारी को मांगनी पड़ी माफी

यात्रा में फरसा व बिना धार की तलवार लिए चल रहे कुछ श्रद्धालुओं को थाना प्रभारी इन्द्रराज मरोडिया ने रोकने का प्रयास किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 23 Apr 2018, 9:58 AM IST

Thana Incharge

जयपुर। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से गोनेर रोड पर निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान फरसा छीनने पर मामला बिगड़ गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि खो नागोरियान थाना प्रभारी को माफी मांगनी पड़ी। शोभायात्रा सुबह करीब 9 बजे खानिया से 52 फीट हनुमानमंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा में फरसा व बिना धार की तलवार लिए चल रहे कुछ श्रद्धालुओं को थाना प्रभारी इन्द्रराज मरोडिया ने रोकने का प्रयास किया।

कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची
मरोडिया व श्रद्धालुओं के बीच हुई कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने अभद्रता की। इसके बाद गुस्साए समाजजन खो-नागोरियान थाने पहुंचे और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। बाद में डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप व बस्सी एसीपी पुष्पेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी ने माफी मांगी। तब जाकर मामला शान्त हुआ। डीसीपी ने शान्ति की अपील के साथ मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन भी दिया।

थाना प्रभारी ने माफी मांगते हुए कहा -
राज्य कार्य के दौरान आवेश में मुझसे कोई गलत शब्द निकला हो तो मैं समाज के लोगों से माफी मांगता हूं। मैं सदैव सामाजिक सद्भावना के लिए अग्रसर हूं।
इन्द्रराज मरोडिया, प्रभारी, खो-नागोरियान थाना

परशुराम वाहन रैली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की पुष्पवर्षा और पिलाई शरबत
देशभर में जाति वर्ग के नाम पर एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो रहे हैं वही राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को निकली भगवान परशुराम की रैली ने न केवल ब्राह्मण एकता का संदेश दिया, बल्कि सामाजिक समरसता का मैसेज भी दिया गया। भगवान परशुराम रैली का आयोजन आगरा—गोनेर रोड के ब्राह्मण समाज की ओर से किया गया था। इसमें करीब दो दर्जन कारें, पांच सौ दुपहिया और शोभायात्रा शामिल हुई।

रैली की शुरूआत आगरा रोड स्थित खानियां के हनुमान मंदिर से हुई। संतों के हाथ से भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद बटुकों ने वैदिक मंत्रों के बीच स्वस्तिवाचन किया। हाथो में ध्वज पताका, सिर पर तिलक और भगवान परशुराम के जयकारों के बीच रैली जब गोनेर रोड की ओर बढ़ी तो वहां पर पहले से तैयार मुस्लिम समुदाय ने रैली का इस्तकबाल करते हुए भगवान परशुराम का जयकारा किया।

मुस्लिम समुदाय के करीब एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे। इनमें से वरिष्ठ लोग तो पुष्पवर्षा कर रहे थे, वहीं युवा रैली में शामिल लोगों को शरबत पिला रहे थे। इस माहौल को देख हर कोई देश की गंगा जमुना तहजीब को सराह रहे थे। वहीं जोश में आए युवाओं ने भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए।