
The Bar Association
The Bar Association Jaipur Oath Ceremony :जयपुर के बनीपार्क स्थित सेशन कोर्ट परिसर में दी बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिवक्ताओं के कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए यह विश्वास दिलाया कि राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार है। ऐसे में अब वकीलों की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। सीएम भजनलाल ने वकीलों को सलाह देते हुए कहा लोगों को न्याय मिलने में जो देरी होती है वह नहीं होनी चाहिए। न्याय के मंदिर में सभी पक्षकारों को न्याय मिलना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम भजनलाल शर्मा रहे और अध्यक्षता एक्टिंग चीफ जस्टिस एमएम श्रीवास्तव ने की।
अधिवक्ता ही समझते हैं परेशान व्यक्ति की पीड़ा
सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा परेशान व्यक्ति की पीड़ा अधिवक्ता ही समझते हैं। वह न्याय के लिए लड़ाई लड़ते हैं। भारत की न्यायपालिका का दुनिया में आज भी बहुत ही सम्मान के साथ नाम लिया जाता है।
यह भी पढ़ें - होमगार्ड्स की नियमित नियुक्ति पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, प्रमुख गृह सचिव और डीजी होमगार्ड को जारी नोटिस
मैं निश्चित रूप से इस कार्यक्रम में जाऊंगा
सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि जब मुझ से इस कार्यक्रम के बारे में बताया गया तो मैंने कहा यह उनका कार्यक्रम है जो न्याय दिलाने का काम करते हैं। मैं निश्चित रूप से इस कार्यक्रम में जाऊंगा।
न्यायपालिका के सामने बहुत चुनौतियां
सीएम शर्मा ने कहा लोकतंत्र में कार्यपालिका और न्यायपालिक का अहम रोल है। पर न्यायपालिका के सामने बहुत चुनौतियां है। सबसे बड़ी चुनौती तो इंफ्रास्ट्रक्चर की है। सरकार इन समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करेगी।
समाज में अधिवक्ता का दर्जा बहुत ऊंचा
सीएम शर्मा ने कहा समाज में आज अधिवक्ता का दर्जा बहुत ऊंचा है क्योंकि परेशान व्यक्ति की पीड़ा को एक अधिवक्ता बहुत गहराई से जानता है। न्याय के मंदिर में सभी पक्षकारों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय में मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। अधिवक्ता मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए काम करते है और इसकी किसी कीमत से तुलना नहीं कर सकते है।
सीएम को स्मृति चिन्ह, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
दी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पवन शर्मा ने मुख्यमंत्री को श्रीराम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर हाईकोर्ट एक्टिंग सीजे एमएम श्रीवास्तव ने दी बार एसोसिएशन जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव राज कुमार शर्मा सहित नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
समारोह में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक गोपाल शर्मा, जस्टिस उमाशंकर व्यास, जस्टिस फरजंद अली, जयपुर जिला जज अजीत कुमार हिंगड़, महानगर द्वितीय जज बलजीत सिंह, आरजेएस एसोसिएशन अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग सहित सेशन कोर्ट के सभी न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति नहीं कर सकता PIL, हाईकोर्ट का नया आदेश
Updated on:
20 Jan 2024, 2:56 PM IST
Published on:
20 Jan 2024, 2:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.