26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / भारत के इतिहास का काला अध्याय थी 1975 में लगाई गई इमरजेंसी—पूनियां

भारत के इतिहास का काला अध्याय थी 1975 में लगाई गई इमरजेंसी—पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने 25 जून, 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देशभर में लगाई गई इमरजेंसी को भारत के इतिहास का काला अध्याय बताया है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र पर पहरा बैठा दिया गया था, पूरा देश सड़कों पर उतरा और सरकार को जनता की चुनौती मिली। ‘आपातकाल’ भारतीय राजनीति का काला अध्याय विषय पर पूनियां ने फेसबुक के माध्यम से संवाद करते हुए गुरुवार को यह बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 25 Jun 2020, 4:57 PM IST

भारत के इतिहास का काला अध्याय थी 1975 में लगाई गई इमरजेंसी—पूनियां

भारत के इतिहास का काला अध्याय थी 1975 में लगाई गई इमरजेंसी—पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने 25 जून, 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देशभर में लगाई गई इमरजेंसी को भारत के इतिहास का काला अध्याय बताया है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र पर पहरा बैठा दिया गया था, पूरा देश सड़कों पर उतरा और सरकार को जनता की चुनौती मिली। ‘आपातकाल’ भारतीय राजनीति का काला अध्याय विषय पर पूनियां ने फेसबुक के माध्यम से संवाद करते हुए गुरुवार को यह बात कही।

पूनियां ने कहा कि कवि रामधारी सिंह दिनकर ने लिखा, ‘सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’। यह प्रासंगिक और समसामयिक पंक्तियां लिखी थीं। जब इन्दिरा गांधी बहुमत का आनन्द ले रही थीं। तब यह कांग्रेस सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल की कांग्रेस नहीं थी। कांग्रेस के ही एक नेता ने कहा ‘इन्दिरा इज इण्डिया-इण्डिया इज इन्दिरा’ हो चुका था। निरंकुश और अहंकार के भाव ने इन्दिरा को निरंकुश और तानाशाह के भाव में तब्दील कर दिया था।

हाईकोर्ट के निर्णय से उथल—पुथल

उन्होंने कहा कि 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रायबरेली से इन्दिरा गांधी के निर्वाचन को रामनारायण की याचिका पर खारिज कर दिया। यही कारण है कि इसके पीछे आपातकाल की बुनियाद रखी गई। 25 जून 1975 को ही एक बड़ी रैली दिल्ली में हुई, उसको रोकने की कोशिश हुई और जब इतना सब कुछ हुआ तो इंदिरा गांधी आशंकित हुईं और उस आशंका के चलते उन्होंने सब अधिकारों को निलम्बित कर दिया। लोगों को नजरबंद कर दिया गया, जेलों में पहुंच दिया गया। डाॅ. पूनियां ने कहा कि 21 महीने तक भारी प्रताड़ना हुई, जिसमें सब बड़े नेता जेल चले गए।

नई पीढ़ी को आपातकाल को जानना जरूरी

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इस आपातकाल के इतिहास को ठीक तरीके से पढ़ना चाहिए। आजादी के बाद आपातकाल के बाद लोकतंत्र की रक्षा का एक बड़ा आंदोलन चला। आंदोलन के बाद भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया, जो यह कहते थे कि राज केवल नेहरू और कांग्रेस ही कर सकती है, इस देश में शासन करने का अधिकार नेहरू गांधी परिवार को ही था, यह मिथक टूटा। पहली बार 1977 में गैर कांग्रेसी सरकार बनी, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुब्रमण्यम स्वामी, जाॅर्ज फर्नांडीस और राम मनोहर लोहिया जैसे समाजवादी लोग अम्बेडकरवादी, राष्ट्रवादी लोगों ने जनता पार्टी के रूप में अच्छा शासन दिया।