17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: जेल में मौत का मामला, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

जिले की बयाना उपकारागार के बंदी अतर सिंह का शनिवार सुबह यहां जिला आरबीएम अस्पताल में मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

aniket soni

•

Updated: 7 Feb 2016, 3:24 PM IST

जिले की बयाना उपकारागार के बंदी अतर सिंह का शनिवार सुबह यहां जिला आरबीएम अस्पताल में मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम हुआ।

इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी गहमा-गहमी रही और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसको देखते हुए अस्पताल में मौजूद पुलिस बल सतर्क दिखा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक का दोपहर में उसके गांव नगला वोसोली में दाह संस्कार होने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली। प्रकरण की जांच एसीजेएम (पीसीपीएण्डीटी) संतोष अग्रवाल करेंगे।

अवैध शराब मामले में पकड़े बंदी अतर ङ्क्षसह (55) पुत्र मुंशी को रूदावल थाना पुलिस ने 4 फरवरी की शाम बयाना उपकारागार में दाखिल कराया था। यहां रात में तबीयत बिगडऩे पर उसे बयाना भर्ती कराया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां जयपुर ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस पर प्रताडऩा का आरोप लगाते थाना पर पड़ाव डाल दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से करीब पांच घंटे की वार्ता के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह व कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान सेवर थाना प्रभारी लखन ङ्क्षसह खटाना, गुर्जर नेता भूरा भगत, श्रीराम बैंसला, गिरधारी तिवाड़ी, ऋषि बंसल मौजूद रहे।



फोन कर बुलाया था थाने

मृतक के पुत्र टिकेन्द्र गुर्जर ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने उसके पिता अतर सिंह को 4 फरवरी की सुबह फोन कर थाने बुलाया था। उसके बाद उसके पिता व चाचा प्रताप सिंह घर से थाने चले गए।

आरोप है कि यहां करीब 7 हजार रुपए पुलिसकर्मियों ने लिए और निजी गाड़ी से रूपवास कोर्ट ले गए। जहां जेसी करने पर वापस पिता को थाने लेकर आए। यहां तबीयत बिगड़ गई और उल्टी हो गई, लेकिन उनका इलाज नहीं कराया और पुलिसकर्मी उन्हें बयाना जेल दाखिल करा दिया। उनका कहना था कि समय से इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।



मौत की दूसरे दिन मिली सूचना

बयाना जेल में तबीयत बिगडऩे और बाद में मौत होने की जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह 7 बजे मिली। वह भी एक परिचित व्यक्ति ने दी। आरोप है कि पुलिस और जेल प्रशासन ने उन्हें सूचित नहीं किया। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किए।

राहुल प्रकाश पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है।