29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी बोली.. पापा अपने हाथ से खाना बनाया है आज, सबने खाना खाया फिर कोई नहीं उठा. फिर बेटी ने प्रेमी के साथ..

पुलिस ने दोनो मामले मिसिंग में दर्ज किए हैं और अब दोनो बेटियों की तलाश की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 17 Nov 2022, 1:42 PM IST

Police action

police demo pic

जयपुर
जयपुर से दो हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। बेटियों ने ही अपने परिवार को बर्बाद कर दियाए अपने ही घर में डाका डाल दिया। एक मामला करधनी थाना क्षेत्र का है और दूसरा मामला विद्याधर नगर पुलिस ने दर्ज किया है। करधनी थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले गोपाल कुमार की बेटी घर से चली गई। 18 साल की बेटी ने अपने परिवार के लिए अपने हाथ से खाना बनाया।

माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को पेट भर भर कर खाना खिलाया। अपने हाथ से बनाई आलू की सब्जी भी दबाकर खिलाईं। पता चला कि खाने में नशे की गोलियां मिलाई थीं। जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया तो बेटी घर से एक लाख पचास हजार रुपए के जेवर और एक लाख कैश लेकर फरार हो गई। पुलिस को परिवार ने सूचना दी है उधर विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले राकेश कुमार की बहन का मामला विद्याधर नगर थाने मं आया है।

करीब तीस वर्षीय बहन कुछ समय से भाई के पास उनके भर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दो रात पहले जब परिवार के लोग सो रहे थे बहन ने घर से चार लाख पचास हजार के जेवर और करीब पचास हजार रुपए कैश चुराए और रातों रात फरार हो गई। पुलिस ने दोनो मामले मिसिंग में दर्ज किए हैं और अब दोनो बेटियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनो मामले मिसिंग में दर्ज किए हैं और अब दोनो बेटियों की तलाश की जा रही है।