जयपुर। एकता कपूर की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मास-मार्केट और हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बीच एक मजबूत और प्रभावशाली कहानी के तौर पर सामने आती है। यह फिल्म दिलचस्प और दिल छू लेने वाली है और इसमें वो ताकत है, जो इसे दर्शकों के दिलों में जगह बना सकती है। इसके ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाया है, लेकिन असली कहानी की गहराई सिर्फ फिल्म में ही देखने को मिलेगी, जो वर्ष 2002 के गोधरा ट्रेन हादसे के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ऐसी घटना थी, जिसने भारतीय इतिहास को गहरे तरीके से प्रभावित किया था।