गर्ग की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर 1985 बैच के अधिकारी ओपी गल्होत्रा ही रहेंगे, हालांकि वर्तमान सरकार ने आते ही उन्हें डीजीपी पद से हटा दिया था। गल्होत्रा अक्टूबर में ही रिटायर हो जाएंगे। उनके बाद नम्बर सबसे वरिष्ठ एनआरके रेड्डी का है, जो अभी डीजी जेल हैं। सात में से 1987 बैच के अधिकारी अक्षय कुमार मिश्रा पहले ही लम्बे समय से केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। फिलहाल उनके प्रतिनियुक्ति से लौटने की सम्भावना कम है। इस स्थिति में पुलिस महानिदेशक की दौड़ में प्रमुख रूप से एनआरके रेड्डी, आलोक त्रिपाठी, भूपेन्द्र यादव, राजीव दासोत और एमएल लाठर हैं।