चोर घर के पीछे की दीवार पर चढ़कर छत पर गया। वहां से मकान में आया। चारों कमरों के कुंदे टूटे थे। कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इनमें लगी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए। चोर 2 सोने के नेकलेस, 8 सोने की अंगूठियां, 3 सोने की चेन , 4 सोने के कंगन, 3 जोड़ी कान के टॉप्स, 1 सोने का सिक्का, 21 चांदी के सिक्के व चांदी की बिछिया, 5 चांदी पायजेब की जोड़ी ले गए। सूचना पर कुन्हाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।