17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेस्टिनेशन वेडिंग में आउटफिट्स हों कुछ ऐसे कि निगाहें थम जाएं

फैशन हमेशा टाइमलैस होना चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:21 PM IST

Jaipur

जयपुर . वेडिंग सीजन फिर से शुरू हो गया है, ऐसे में बाजार में नए-नए एक्सपेरिमेंट्स के साथ वेडिंग आउटफिट्स की डिफरेंट रेंज अवेलेबल है। यही नहीं, ऑनलाइन मार्केट में वेडिंग आउटफिट्स में काफी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए भी डिजाइनर्स ब्राइडल आउटफिट्स तैयार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण , दीया मिर्जा, कृति सैनन, सागरिका घाटगे सरीखी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए आउटफिट्स तैयार कर चुकी जयपुर से ताल्लुक रखने वाली डिजाइनर करिश्मा लुहारूवाला के मुताबिक फैशन टाइमलैस होना चाहिए। आउटफिट ऐसा हो, जिसे 10 साल बाद भी पहनें तो लगे कि फैशन है। उनके मुताबिक डेस्टिनेशन वेडिंग में दुल्हन, उसकी मां, बहन, दोस्त आदि के आउटफिट्स वेन्यू के माहौल को ध्यान में रखते हुए होने चाहिए। फैब्रिक्स भी लाइटवेट हों तो बेहतर है, जिन पर परम्परागत वर्क किया जा सकता है।


ऑर्गेंन्जा में साड़ी
बकौल करिश्मा, मैंने समर ब्राइड कलेक्शन में डेस्टिनेशन वेडिंग को टार्गेट किया है, खासकर गोवा, फुकेट, थाईलैंड में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग्स। बीच वेडिंग के हिसाब से पेस्टल शेड्स यूज किए हैं। साथ ही चिकनकारी के साथ गोटा, जरदोजी को मिक्स किया है। यही नहीं, आर्गेंजा फैब्रिक में साड़ी बनाई है। यह लाइटवेट होता है, लेकिन हैवी दिखता है। वहीं ब्लाउज में पेपलम यूज किया है। आउटफिट्स में एम्ब्रॉयडरी वर्क भी यूज किया है। आउटफिट में राजस्थान का टच भी है।
करिश्मा बताती हैं कि इस तरह के आउटफिट्स के साथ हर तरह की ज्वैलरी कैरी कर सकते हैं। चाहे वह डायमंड हो, पोलकी हो या फिर विक्टोरियन।

आउटफिट में कम्फर्ट और स्टाइल हो
इस समर दुल्हन और उसकी मां व बहन ऑर्गेन्जा साड़ी, लखनवी अनारकली, गॉर्जियस लहंगा, कुर्ती आदि कैरी कर सकती हैं। इनमें जयपुर का ट्रेडिशनल वर्क हो तो बात कुछ अलग ही होगी। दरअसल, आउटफिट में हमेशा कम्फर्ट और स्टाइल दिखना चाहिए। इस सीजन में फ्लोरल का ट्रेंड है। इसके साथ एम्ब्रॉयडरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। करिश्मा के मुताबिक, समर में इस बार 80 व 90 के दशक का फैशन इन है। इसे ध्यान में रखते हुए ही डिजाइनर अपने कलेक्शन में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।