6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018: तीसरे मोर्चे ने कई मुख्य सीटों पर नहीं ठोकी ताल, पार्टियों ने यूं खेला दांव

जिले की 19 विधानसभा सीटों से इस बार कुल 347 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
2 min read
Google source verification
rajsathan election 2018

डॉ. आशीष शर्मा/जयपुर। जिले की 19 विधानसभा सीटों से इस बार कुल 347 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी विधानसभा सीटों पर जहां कमल के फूल और कुछ कम सीटों पर हाथ के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं दूसरी ओर तीसरे मोर्चे की बात करें तो जिले की कई ऐसी चुनाव सीट हैं, जहां से बसपा, आप, भारत वाहिनी पार्टी और आरएलटीपी चुनावी मैदान में ही नहीं उतरी हैं।

तीसरे मोर्चे ने शहर में कई जनसभा कर सभी सीटों पर चुनाव का ऐलान किया था। वहीं अपनी पार्टियों की जीत के बाद सरकार बनाने का दावा तक किया था। हालांकि अब प्रदेश सहित जयपुर जिले की कई मुख्य सीटों पर ही चुनाव नहीं लडऩे से इस तीसरे मोर्चे के पीछे होने का अंदेशा है। चुनाव में शाहपुरा सीट से ईवीएम में जहां झाड़ू का सिंबल नहीं होगा, वहीं जमवारामगढ़, किशनपोल और चाकसू के चुनावी मैदान से भारी भरकम हाथी लड़ाई के मैदान में ही नहीं उतरा है। इन चुनाव चिह्नों वाली पार्टियों ने कई सीटों से प्रत्याशी खड़े नहीं किए हैं।

राजस्थान चुनाव 2018: 7 माह बाद सट्टा बाजार में पहली बार बड़ा उतार-चढ़ाव, बदल सकते हैं समीकरण

पार्टियों ने यूं खेला दांव
दरअसल, जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। कुल 347 प्रत्याशियों में से 144 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी प्रत्याशी किसी न किसी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 19 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने सिर्फ 18 सीटों पर ही प्रत्याशी खड़े किए हैं। हाथी के सिंबल वाली बसपा ने जिले की 16 सीटों पर ही दांव खेला है। बाकी तीन विधानसभा सीटों की ईवीएम में हाथी का सिंबल नहीं होगा।

भाजपा छोड़ चुके घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी ने जिले की सिर्फ 13 सीटों पर ही प्रत्याशियों को खड़ा किया है। साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जिले की सिर्फ 10 सीटों से ही प्रत्याशी उतारे हैं। गौरतलब है कि आप ने जिले की 19 में से एक, बसपा ने तीन, भारत वाहिनी पार्टी ने छह और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने नौ सीटों से कोई प्रत्याशी जयपुर जिले से खड़ा नहीं किया है।

राजस्थान चुनाव 2018: नाम वापसी के बाद मुकाबले की तस्वीर साफ, देखें 200 सीटें की पूरी लिस्ट


पार्टियों ने इन सीटों से नहीं उतारा कोई प्रत्याशी
आप---------शाहपुरा
बसपा---------जमवारामगढ़, किशनपोल, चाकसू
भारत वाहिनी पार्टी---------शाहपुरा, चौमूं, दूदू, आमेर, चाकसू
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी--------- शाहपुरा, झोटवाड़ा, आमेर,हवामहल, विद्याधरनगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, मालवीय नगर, सांगानेर

फैक्ट फाइल

जिले में विधानसभा सीट
19
कुल प्रत्याशी
347
निर्दलीय
144
कुल मतदाता
4583995

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग