2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह वही दुनिया है जो रातोंरात स्टार बना देती है’

डांस दीवाने शो फेम किरण-भारती ने एक्सपीरियंस किए साझा, बताया सबसे महंगा स्टेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Veejay Chaudhary

•

Updated: 10 Jun 2018, 8:19 PM IST

jaipur news

‘यह वही दुनिया है जो रातोंरात स्टार बना देती है’

जयपुर. डांस दीवाने शो के मेगा राउंड में अपनी जगह बना चुके किरण सिंह कोली और उनकी दृष्टिहीन स्टूडेंट्स मोनिका भारती शूटिंग के बीच ब्रेक लेकर अपने घर आए हुए हैं। शनिवार को दोनों मालवीय नगर स्थित एस.एस. डांस स्टूडियो पहुंचे। जहां उन्होंने अपने स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान पत्रिका के साथ हुई खास बातचीत में दोनों ने शो के एक्सपीरियंस शेयर किए। बॉलीवुड, पंजाबी और राजस्थानी सहित कई गानों को डायरेक्ट कर चुके किरण ने बताया कि 41 की उम्र में लाइव शो में डांस करके मजा आ रहा है। मुंबई के बारे में बताया कि यह वही दुनिया है जो रातोंरात स्टार बना देती है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई के एक मॉल में शॉपिंग के लिए गए तो वहां मौजूद कई लोगों ने पहचान लिया। यह देखकर बहुत अच्छा लगा। वहीं मोनिका ने बताया कि बचपन से स्टेज पर लाइव शो के दौरान डांस कर टीवी पर दिखना चाहती थी। आज यह सपना पूरा होने जा रहा है। यहां अनुभवी कोरियोग्राफर्स और साथियों के साथ बहुत कुछ नया सीखने को मिल रहा है। पहले राउंड में वह एक सॉन्ग पर कंटेंपरेरी क्लासिकल डांस करती नजर आएंगी। दोनों ने टीवी राउंड, कोरियोग्राफी राउंड, डूएट राउंड और सोलो राउंड की बाधा को पार करने के बाद अब मेगा राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

रिहर्सल शेड्यूल हार्ड, पैर में लगी चोट

मोनिका ने बताया कि इस दौरान रोज सुबह पांच बजे उठना पड़ता है और उसके बाद रात को करीब 11 बजे तक प्रैक्टिस करवाते हैं। यहां का रिहर्सल शेड्यूल बड़ा ही हार्ड है। हमारे साथ मेंटर्स भी बहुत मेहनत करते हैं। तब जाकर हमारी परफॉर्मेंस स्टेज पर निखर के आती है। वहीं किरण ने बताया कि रिहर्सल के दौरान उनके पैर का मांस फट गया था। उसके बाद भी उन्होंने मेगा राउंड का ऑडिशन दिया और उनकी इस परफॉर्मेंस पर जजेज से स्टैडिंग ओवेशन भी मिली।

माधुरी के लिए तैयार किया रैप

किरण ने बताया कि डांस से पहले वह माधुरी दीक्षित के लिए एक रैप गाया, जिसे सुनकर सभी लोग बहुत खुश हुए। यह रैप उन्होंने माधुरी के लिए खुद लिखा है। वहीं मोनिका का डांस देखकर भी माधुरी बहुत प्रभावित हुई और उनकी खूब सराहना की।

सबसे महंगा स्टेज

किरण ने बताया कि यह रियलिटी शोज में अब तक का सबसे महंगा स्टेज है। इसमें खासतौर की लाइटिंग और महंगी एलइडी लाइट्स का प्रयोग किया गया है। जिन्हें सुविधानुसार आसानी से चेंज किया जा सकता है। इसके अलावा और भी कई खूबियां इसमें मौजूद हैं।