14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर उतरे अमरीकी, कहा- ‘बच्चों को बचाओ, बंदूकों को नहीं’

मार्च फॉर अवर लाइव्स: 'बंदूक' पर सख्त कानून बनाने की मांग के साथ अलग-अलग इलाकों में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Jun 13, 2022

सड़कों पर उतरे अमरीकी, कहा- 'बच्चों को बचाओ, बंदूकों को नहीं'

सड़कों पर उतरे अमरीकी, कहा- 'बच्चों को बचाओ, बंदूकों को नहीं'

वाशिंगटन. अमरीका की राजधानी वाशिंगटन सहित कई हिस्सों में शनिवार को हजारों लोगों ने गन कल्चर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बंदूकों की उपलब्धता को नियंत्रित करने के लिए नए कानून बनाए जाने की मांग की। अमरीका में बढ़ती बंदूक हिंसा के खिलाफ सख्त बंदूक नियंत्रण कानून की मांग को लेकर वाशिंगटन में 'मार्च फॉर अवर लाइव्स' की ओर से रैली में हजारों अमरीकियों ने 'हमारे बच्चों को बचाओ, बंदूकों को नहीं' जैसे नारे लगाए। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है और साथ ही उन्होंने कांग्रेस से अपील की है कि नए बंदूक सुरक्षा कानून को जल्द मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा है कि नौजवानों ने सड़क पर निकलकर संसद को देश के बहुसंख्य लोगों का संदेश दिया है। वह उनके संदेश का समर्थन करते हैं।
दरअसल, अमरीका में हाल के समय में गोलीबारी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। हाल ही में टेक्सास के उवालदे में एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में 19 बच्चों और दो वयस्कों की मौत हो गई थी। वहीं न्यूयॉर्क के बफेलो सुपरमार्केट में हुई भीषण गोलीबारी में भी 10 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही अमरीका में बंदूक रखने के नियमों को सख्त बनाए जाने की मांग की जा रही है।

चार साल पहले भी उतरे थे सड़कों पर...
'मार्च फॉर अवर लाइव्स' गन सेफ्टी ग्रुप उन लोगों ने बनाया है, जो 2018 में फ्लोरिडा के पार्कमैन में स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल की गोलीबारी से बच गए थे। इसमें 14 बच्चों सहित 17 लोग मारे गए थे। तब वाशिंगटन में इस ग्रुप के बैनर तले 10 लाख से अधिक लोगों ने रैली की थी, लेकिन कानून नहीं बना। फ्लोरिडा के एक स्कूल में 2018 में हुई गोलीबारी की घटना में बचने वाले डेविड हॉग नामक व्यक्ति ने कहा, ‘अगर हमारी सरकार 19 बच्चों को उनके ही स्कूल में मारे जाने और कत्ल होने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकती है, तो जो सरकार में हैं, यह समय उसे बदल देने का है।’